फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा पर साधा निशाना, सरकार के कामकाज को जानेंगे स्कूली बच्चे

Wed, 08 Dec 2021 04:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

नेकां प्रमुख एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा लोगों से झूठ बोलती है। चुनावों में नफरत और धर्म-जाति के नाम पर वोट मांगती है। वहीं भारतीय लोकतंत्र प्रणाली के संसदीय कामों, दूसरों के विचारों का सम्मान और सरकार के कामकाज के तरीके की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय युवा संसदीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। साथ ही जम्मू शहर के बाहरी क्षेत्र रायपुर सतवारी रुट पर चलने वाले सार्वजनिक वाहनों में बढ़ती ओवरलोडिंग सड़क हादसों को न्योता दे रही है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेकां प्रमुख एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा लोगों से झूठ बोलती है। चुनावों में नफरत और धर्म-जाति के नाम पर वोट मांगती है। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में 750 किसानों ने शहादत दी। खुद जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसानों का समर्थन करते हुए भाजपा को आगामी चुनाव में हार के संकेत दिए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन


भारतीय लोकतंत्र प्रणाली के संसदीय कामों, दूसरों के विचारों का सम्मान और सरकार के कामकाज के तरीके की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय युवा संसदीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग यह प्रतियोगिता प्रदेश के दस स्कूलों में करवाएगा। इसमें पांच कश्मीर और पांच जम्मू संभाग के स्कूलों को शामिल किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

जम्मू शहर के बाहरी क्षेत्र रायपुर सतवारी रुट पर चलने वाले सार्वजनिक वाहनों में बढ़ती ओवरलोडिंग सड़क हादसों को न्योता दे रही है। इस रूट पर चलने वाली मेटाडोर और टेंपो में सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। आलम यह है कि वाहन की खिड़की से लेकर पीछे तक यात्री टंगे दिखाई देते हैं। इसका बड़ा कारण यात्री वाहनों की कम संख्या है, जिसके चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ्को) के प्रबंध निदेशक संदीप मल्होत्रा ने मंगलवार को कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण प्रमुख सचिव नवीन चौधरी से मुलाकात की। इफ्को के एमडी ने किसानों और बागवानों को तकनीकी हस्तक्षेप प्रदान करने के उद्देश्य से कई पहलुओं पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के दो किरायेदारों को 40 साल बाद दुकान खाली करने के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय ने बरकरार रखा है। श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके के किरायेदारों द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका को न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की शीर्ष अदालत की पीठ ने पक्षकारों के वकील को सुनने के बाद खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें