फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह: तेल और गैस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सिस्टम अपडेट करें

Thu, 09 Sep 2021 12:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ओएससीसी की बैठक में डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा। दरअसल कोरोना के कारण पिछले दो साल से यह बैठक नहीं हुई थी।
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक और तटवर्ती सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बुधवार को यहां ओएससीसी की बैठक में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तेल और गैस के बुनियादी ढांचे को प्रदान की जा रही सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह सीसीटीवी सिस्टम को अपग्रेड करें।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि पुलिस, आईओसी और जिला प्रशासन के बीच नियमित समन्वय और बैठकें होती रहनी चाहिए। प्रदेश में सिविल/पुलिस अधिकारियों और तेल उद्योग के प्रबंधकों के बीच नियमित बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान जरूरी है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: फर्जी गन लाइसेंस पर नौकरी कर रहे राजोरी के 13 युवक केरल में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी। कोरोना के कारण पिछले दो साल से यह बैठक नहीं हुई थी। बुधवार को हुई बैठक दो वर्ष के अंतराल पर हो रही है। बैठक में आईजीपी कश्मीर विजय कुमार, डीआईजी बीएसएफ श्रीनगर एमए जॉय के साथ इंडियन आयल के विभिन्न अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें