फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी का डाक्टर और पड़ोसी भिड़े

Wed, 06 Apr 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू के पैथोलॉजी विभाग के डाक्टर का अपने पड़ोस के लोगों के साथ झगड़ा हो गया। इसमें दोनों गुटों में हुई मारपीट में डाक्टर और दो महिलाओं सहित एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। जानीपुर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। चार लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि देर रात तक सिर्फ डाक्टर ही अस्पताल पहुंचे थे। 
विज्ञापन


पलोड़ा के रहने वाले डाक्टर अरुण देव सिंह का कहना है कि वह रात को करीब दस बजे जीएमसी से ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौटे। घर पहुंचते ही उनके घर के पीछे कुछ शराब पीकर हंगामा कर रहे थे और उन्हें गालियां दे रहे थे। 

उन्होंने इसके बारे में पूछताछ की तो वह उन पर टूट पड़े। कई लोगों ने उन पर हमला कर दिया और इसमें से एक ने उनके सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया। यही नहीं, आरोपी यहीं नहीं रुके। उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके बच्चों और पत्नी को भी धमकाया। 
विज्ञापन


हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से वह अस्पताल पहुंचे। वहीं अन्य गुट में शामिल हरदेव सिंह का कहना है कि डाक्टर ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी पत्नी मधु और बेटी गिन्नी पर हमला किया। उनके सिर पर लाठियों से वार किए। जानीपुर थाना एसएचओ का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें