फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 10:31 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पुल‌िस की ग‌िरफ्त में ड्रग्स तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार को 2 नशा तस्करों को धर दबोचा गया। पकड़े गए तस्करों को पुलिस ने 9 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। तस्कारों के पास से लाखों की कीमत की चरस बरामद की गई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बडगाम के एसएसपी फैयाज अहमद लोन और एसडीपीओ की देखरेख में एक सूचना के आधार पर जिले के चाडूरा में एसएचओ चाडूरा डीएसपी विक्रम बाहू की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जिन्होंने इलाके के किल्ली कदल में मंगलवार देर शाम एक नाका लगाया। इस दौरान वहां से 2 संदिग्ध गुजरे, जिन्हें रुकने को कहा गया, लेकिन वह वहां से भागे। एसएचओ चाडूरा डीएसपी विक्रम बाहु ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि यह नशीला पदार्थ चरस है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 2 किलो चरस बरामद की गई, जिसकी बाजार में लाखों की कीमत है। बाहु के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान बडगाम जिले के अस्तानपुरा छत्तरगाम के रहने वाले ताहिर हुसैन गनई और इमरान अली शेख के तौर पर हुई है। दोनों को पुलिस ने नौ दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें