फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप टूटने के विवाद में पथराव, 5 घायल

Wed, 16 Mar 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पानी का पाइप टूटने पर मकान मालिक का ठेकेदार और मजदूरों से विवाद हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रलोक कालोनी में बन रहे पार्क की चारदीवारी में आए पानी के पाइप टूटने पर एक मकान मालिक का ठेकेदार और मजदूरों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मजदूरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों पर पथराव कर दिया। पथराव में पांच लोग घायल हो गए। एक महिला ने चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


चंद्रलोक कालोनी में एक स्कूल के सामने नगर पालिका की ओर से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क की चारदीवारी से सुंदर सिंह के मकान के लिए पानी का पाइप जा रहा है। बताया गया कि मंगलवार को पार्क में काम कर रहे मजदूरों से पानी का पाइप टूट गया।

सुंदर सिंह के परिवार के किसी सदस्य ने मजदूर को डंडा मार दिया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बुधवार को मजदूर अपने कई साथियों के साथ मौके पर आया और वहां खड़े लोगों पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से सुंदर सिंह, बच्ची रुचिका, संतोष, लायक सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


एक महिला आशा सांगवान के गले में पड़ी सोने की चेन को भी मजदूर लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि मजदूरों ने महिलाओं से भी अभद्रता की है। सुंदर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चेन लूटने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें