सुरक्षा बलों ने श्राकवाड़ा में स्थापित एक संयुक्त एमवीसीपी के दौरान एक ओजीडब्ल्यू पकड़ा था। उसके कब्जे से एक 9एमएम चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन पिस्टल, नौ पिस्तौल राउंड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
लश्कर संगठन के एक ओजीडब्ल्यू इमरान अहमद गनई पुत्र अब्दुल कयूम गनई निवासी नाऊपोरा वागूरा क्रेरी को 52 आरआर और एसओजी क्रेरी द्वारा बस स्टैंड के पास श्राकवाड़ा में स्थापित एक संयुक्त एमवीसीपी के दौरान पकड़ा गया था।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान ओजीडब्ल्यू ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने चतुराई से उसे पकड़ लिया। ओजीडब्ल्यू नौपोरा से श्राकवाड़ा की ओर आ रहा था। उसके कब्जे से एक 9एमएम चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन पिस्टल, नौ पिस्तौल राउंड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच शुरू कर दी गई है।