फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- रक्षा मंत्री से कोई उम्मीद नहीं, राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर भी बोले

Wed, 27 Dec 2023 05:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने पहले भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था। भारत न्याय यात्रा का भी उनकी पार्टी समर्थन करती है। नेका अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कुलगाम में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू दौरे से उन्हें किसी तरह की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह आशा जरूर है कि पुंछ में तीन नागरिकों की मौत क्यों और कैसे हुई इन सवालों की पड़ताल होगी और भविष्य में इस तरह नागरिक नहीं मारे जाएंगे। सांसद ने राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने पहले भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया था। भारत न्याय यात्रा का भी उनकी पार्टी समर्थन करती है। नेका अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। देशवासियों के बीच नफरत को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। देश में एकजुटता के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने गाजा को कश्मीर बनने के खरते और भारत-पाक के बीच वार्ता करने के बयान का फिर समर्थन किया। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भविष्य में जंग हुई तो उसका खामियाजा आम लोगों को ही भुगतना पड़ेगा। अगर भारत और पाकिस्तान बातचीत नहीं करते हैं तो कश्मीर में गाजा जैसी स्थिति हो सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, '...कश्मीर में एक तरफ पाकिस्तान है और दूसरी तरफ चीन। अगर युद्ध हुआ तो कश्मीर के लोग प्रभावित होंगे।' उन्होंने फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात दोहराई कि हम अपने दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन अपने पड़ोसी नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें