बताया जा रहा है जो संपत्ति पुलिस ने कुर्क की है वह आरोपी विकल चोग्गा पुत्र विमल चोग्गा निवासी वार्ड 12 राजौरी से संबंधित है। जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये बताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजोरी शहर में एक नशा तस्कर की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई आरोपी विकाल चोग्गा निवासी वार्ड 12 (राजोरी) के खिलाफ राजोरी थाने में दर्ज एनडीपीएस के एक मामले में की गई है। आठ अगस्त 2023 को उसे नशीली दवाओं की खेप के साथ पुलिस ने ढांगरी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में शहर में स्थित चार मंजिला व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिसकी कीमत एक करोड़ 74 लाख रुपये है। आरोपी ने स्थानीय युवाओं को नशा बेचकर जमा किए गए पैसे से यह संपत्ति जुटाई है। इसके अलावा साल लाख रुपये कीमत की एक कार पहले ही कुर्क की जा चुकी है। यह कार्रवाई एएसपी राजोरी मुसादिक बसु के नेतृत्व में डीएसपी मुख्यालय अश्वनी शर्मा, इंस्पेक्टर ऐजाज अहमद वानी, पीएसआई साहिल चौधरी के साथ कार्यकारी मजिस्ट्रेट शाम लाल के साथ एक पुलिस टीम ने की। एसएसपी अमृतपाल सिंह ने कहा कि राजोेरी पुलिस समाज से नशीली दवाओं की तस्करी को खत्म करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए प्रतिबद्ध है।