फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर 20 स्थानों पर 36 रेस्क्यू टीमें तैनात

Wed, 22 Jun 2022 05:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों आपदा से बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। पहली बार इन टीमों को सेना और पुलिस के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित किया गया है ताकि यात्रा में किसी भी तरह की आपदा से निपटने में यह टीमें सबसे पहले मदद करें। 
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर यात्रियों को किसी तरह की आपदा से बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों को पर्वतारोहण बचाव दल का नाम दिया गया है। दलों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस शामिल हैं।

विज्ञापन


पहली बार इन टीमों को सेना और पुलिस के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित किया गया है ताकि यात्रा में किसी भी तरह की आपदा से निपटने में यह टीमें सबसे पहले मदद करें। पहलगाम और बालटाल रूट पर 20 जगहों पर 36 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक एसडीआरएफ सिविल डिफेंस की 22 टीमें भी तैनात रहेंगी। इनमें प्राथमिक उपचार के अलावा यात्रियों के साथ किसी तरह की दुर्घटना होने पर मदद की जाएगी। यह टीमें, लखनपुर, कठुआ, सांबा, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा, भगवती नगर आधार शिविर, उधमपुर, रामबन, बालटाल, पहलगाम आदि कैंपों में रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें