फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: जयपुर जिले में 14 जनवरी तक प्राइमरी बच्चों की छुट्टी, तेज़ ठंड और शीतलहर के कारण जिला कलेक्टर का आदेश

Fri, 06 Jan 2023 12:13 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर जिले में पड़ रही तेज़ सर्दी और शीतलहर के कारण जिला कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
 
विज्ञापन
जयपुर में शीतलहर के कारण 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शुक्रवार को ऑफिस खुलते ही आदेश निकाल दिया है कि जयपुर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 8वीं क्लात तक 14 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजस्थान बीकानेर के शीतलहर के मद्देनजर कलेक्टर को 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियों को ऑथोराइज करने के बाद कलेक्टर ने यह फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि आने वाले दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने और शीत लहर की ज्यादा सम्भावना को देखते हुए स्कूलों में 8वीं क्लास तक की छुट्टी घोषित की गई है। शिक्षकों और परीक्षाओं का समय पहले की तरह यथावत रहेगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में परफॉर्मेंस देने वाले स्टूडेंट्स रिहर्सल और प्रैक्टिस के लिए मौजूद रहेंगे। इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्राइवेट या सरकारी स्कूलों के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


5 जनवरी से 14 जनवरी तक बढ़ाई विंटर वैकेशन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 21 जून 2022 को आदेश जारी कर 25 दिसम्बर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। विंटर वैकेशन का समय निकल गया। लेकिन प्रदेशभर में भीषण सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचाने की एडवाइजरी जारी की। शीतलहर को देखते हुए दो दिन पहले जिला कलेक्टर ने जयपुर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 7 जनवरी 2022 तक अवकाश घोषित किया। उसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से कलेक्टर को ऑथोराइज करने के बाद 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई। हालांकि 9वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए छुट्टियां नहीं बढ़ाई गई हैं। 

पूरे राजस्थान में लागू हो सकता है जयपुर जैसा आदेश

राजधानी जयपुर के जिला कलेक्टर की ओर से 14 जनवरी तक 8वीं क्लास तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी के आदेश के बाद माना जा रहा है, राजस्थान के बाकी 32 जिलों में भी कलेक्टर इस तरह का फैसला शीतलहर और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लैटर के आधार पर ले सकते हैं। क्योंकि प्रदेशभर में सर्दी पड़ रही है। सभी जगह पैरेंट्स स्कूली बच्चों को राहत देने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्राइमरी बच्चों की क्लासेज़ 16 जनवरी से शुरू होंगी

शनिवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है। इस दिन तक जयपुर जिले में अपर प्राइमरी (8वीं) तक स्कूली कक्षाएं नहीं लगेंगी। बच्चों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 15 जनवरी को रविवार की छुट्टी है। इसलिए 16 जनवरी को ही 8वीं क्लास तक के बच्चों की कक्षाएं शुरू हो पाएंगी।

जयपुर में 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि बीते दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। रात के साथ ही दिन भी कोल्ड-डे रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें