फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में सड़क पर अर्धनग्न जली हुई मिली महिला, कांवटिया अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 06 Jan 2023 11:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि कुछ लोग उसे मारपीट कर यहां फेंक गए हैं। पुलिस ने महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की संभावना जताई है। पीड़ित महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जयपुर में जली अवस्था में मिली महिला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके के सीकर रोड पर शुक्रवार की सुबह एक महिला अर्धनग्न अवस्था में जली हुई मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


मुरलीपुरा थाना पुलिस ने बताया कि सीकर रोड स्थित रोड नम्बर 1 सन एंड मून के पास महिला सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में जली हुई मिली। पीड़िता ने बताया कि उसे यहां पर कुछ लोग फेंक कर चले गए हैं। उसके साथ मारपीट की गई, उसके बाद उस के शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर उसे जलाने का प्रयास किया गया हैं।

घटनास्थल से पुलिस महिला पर कम्बल डाल कर कांवटिया अस्पताल लेकर गई, जहां महिला का इलाज चल रहा है। पीड़िता की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने महिला को पहली बार देखा है। पुलिस ने युवती के मानसिक रूप से बीमार होने की संभावना जताई है। जिसका किसी ने फायदा उठाने का प्रयास किया हैं। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस महिला के बयान लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें