फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले-बेरोजगारों से छल करना बन चुका सरकारी ट्रेंड,गहलोत युवाओं से माफी मांगें

Mon, 14 Nov 2022 07:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीएम गहलोत यथास्थितिवादी हैं। वे कुछ नहीं बदलना चाहते। न सिस्टम को, न खुद को। रोजगार नहीं देने पर गहलोत जी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्या संबल योजना स्थगित होने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बेरोजगारों युवाओं से छल करना सरकारी ट्रेंड बन चुका है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि गहलोत जी यथास्थितिवादी हैं। वे कुछ नहीं बदलना चाहते। न सिस्टम को, न खुद को। रोजगार देने की बात राजनीतिक लाभ के लिए की जाती है। हकीकत में योजनाओं का न बजट होता, न ब्लूप्रिंट।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, वनरक्षक सीधी भर्ती का पेपर लीक होने पर शेखावत ने कहा कि हम पर्चा लीक रोकने में सक्षम नहीं हैं। द्वितीय पारी का पेपर लीक होने संबंधी पत्र के जरिए गहलोत सरकार अपरोक्ष तौर पर यही कहना चाह रही है। कायदे से इस तरह की स्वीकारोक्ति के बाद गहलोत जी को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए कि रोजगार देना हमारे बस का नहीं। हमें आपसे ज्यादा राहुल जी और अपने भविष्य की चिंता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें