फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'भारत जोड़ो यात्रा में विघ्न डाला तो लट्ठ बजाएंगे', किसान मोर्चा ने विजय बैंसला को दी चेतावनी

Mon, 14 Nov 2022 06:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

किसान मोर्चा ने कहा कि विजय बैंसला भूल गए हैं कि भाजपा के शासन में 70 से अधिक निहत्थे गुर्जरों को गोलियों से भून दिया गया था। वे भाजपा के कसीदे पढ़ रहे हैं। अगर उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में विघ्न डाला तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
किसान मोर्चा ने दी विजय बैंसला को चेतावनी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले विवाद हो गया है। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने कहा था कि वे भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करेंगे। इसको लेकर किसान मोर्चा राजस्थान ने विजय बैंसला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला को घेरा है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए विजय बैंसला गुर्जर समाज को बदनाम न करें। इतना ही नहीं, उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विघ्न डालने की कोशिश की तो लट्ट बजाए जाएंगे। वहीं अगर भारत जोड़ो यात्रा में आकर गुर्जर समाज को बदनाम करने की कोशिश की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

किसान मोर्चा ने विजय बैंसला पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि विजय बैंसला प्रतिदिन भाजपा की गुलामी के कसीदे पढ़ता है। गुर्जर स्वाभिमानी किसानों का कौम है। विजय बैंसला भूल गए भाजपा के शासन में 70 से अधिक निहत्थे गुर्जरों को गोलियों से भून दिया गया था। वे सुर्खियों में रहने के लिए गुर्जर समाज को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने रविवार को कहा था कि गुर्जर आरक्षण समझौते की सही ढंग पालना नहीं की गई है। इससे गुर्जर समाज में रोष है। यदि उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें