फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार! इस मंदिर की आरती के दौरान रैलिंग में दौड़ा करंट, हजारों भक्तों की बची जान

Sat, 17 Jun 2017 02:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध दौसा के मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में शनिवार सुबह आरती के समय हड़कम्प मच गया। मंदिर परिसर में लगी रैलिंग में करंट दौड़ गया और अफरा—तफरी मच गई। सर्तकता दिखाते हुए बिजली की सप्लाई काट दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को करंट का झटका लगा। 
विज्ञापन


शनिवार का दिन होने से मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ थी। सुबह करीब छह बजे आरती शुरु होने के कुछ देर बाद ही वहां लगी लोहे के जाल और रेलिंग में करंट दौड़ने लगा। रेलिंग के सहारे खड़े लोगों को झटका लगा तो अफरा—तफरी मच गई। यहां भगदड़ भी मच गई। बताया जा रहा है कि रेलिंग में करंट बिजली का तार छूने की वजह से आया। 

इसी दौरान किसी ने सतर्कता दिखाई और मंदिर में बिजली सप्लाई के मुख्य स्विच को बंद कर दिया। इससे करंट बंद हो गया और मंदिर प्रशासन एवं लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि भगदड़ और करंट के झटके से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। उधर, इसस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है। बिजली विभाग की टीम सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसे देख वहां मौजूद लोगों ने बिजली कम्पनी के खिलाफ अपना आक्रोश जताया और धक्का—मुक्की भी की गई। पुलिस की समझाइश के बाद लोगों ने बिजली कम्पनी के कर्मचारियों को काम करने दिया। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ यहां बड़ा हादसा टलने को भक्त मेहंदीपुर बालाजी का चमत्कार मान रहे है। गौरतलब है कि इस मंदिर की काफी मान्यता है और यहां देश—विदेश से बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए आते है। खास तौर पर शनिवार व मंगलवार को मंदिर में भक्तों की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें