फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच समझाइश मामलाः मौत के बाद प्रतापगढ़ में तनाव

Sat, 17 Jun 2017 02:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में तनाव।
विज्ञापन
राजस्थान के प्रतापगढ़ में श्रमिक नेता जफर हुसैन की मौत के बाद शनिवार को भी तनाव का माहौल है। जफर हुसैन के परिजन एवं कच्ची बस्ती के लोग और स्वयं सेवी संगठनों ने सुबह सामूहिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रमिक संगठनों ने भी रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। नेता जफर हुसैन की मौत के बाद विभिन्न सामाजिक संगठन कार्रवाई की मांग व उचित मुआवजे को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। गौरतलब है शुक्रवार को स्वच्छत भारत मिशन की टीम ने श्रमिक नेता जफर के साथ कथित तौर पर जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि जफर टीम के सदस्यों को खुले में शौच कर रही महिला की फोटो लेने से मना कर रहा था।

जफर की मौत के बाद हंगामा इतना बढ़ गया है कि शहर में तनाव का माहौल है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी अब मामले को बढ़ता देख उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहें है। पुलिस ने भी अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। घटना की जानकारी राज्य स्तरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें