फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदारशहर उपचुनाव: CM गहलोत ने कहा- जनता ने बीजेपी को नकारा, पूनिया ने कांग्रेस को दी बड़ी चेतावनी

Thu, 08 Dec 2022 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पार्टी के नेताओं ने अपने जुबानी तीरों का मुंह प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी यानी बीजेपी की तरफ मोड़ दिया है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में नतीजे अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए। इस सीट का इतिहास ही ऐसा रहा है। 15 में से एक बार बीजेपी को जीत मिली है, कार्यकर्ताओं ने मेहनत की, नेताओं ने समय नियोजित किया। लेकिन एक सहानुभूति और आठ महीने बाद के चुनाव जनता के मन मस्तिष्क पर थे। वोटर्स का धन्यवाद, कार्यकर्ताओं का आभार। ये बातें राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कही।

विज्ञापन


पूनिया ने कहा, उपचुनाव जीतने से कांग्रेस खुशफहमी में हो सकती है। लेकिन साल 2023 के लिए न मुद्दे बदले हैं, न दिशा बदली है। यह सीट और राजस्थान में दो तिहाई बहुमत के साथ बीजेपी काबिज होगी। अपराध, भ्रष्टाचार और बुनियादी विकास आगामी चुनाव में बड़े मुद्दे होंगे और सत्ता परिवर्तन का कारक होंगे। हम गलतियों से सबक सीखेंगे।

26 हजार 852 वोटों से जीते शर्मा...
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव सरदारशहर के सरदार बने अनिल शर्मा ने 26 हजार 852 वोटों से जीत दर्ज की। उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराया। कांग्रेस के अनिल शर्मा को 91 हजार 357, बीजेपी के अशोक पिंचा को 64 हजार 505 वोट, आरएलपी के लालचंद मुंड को 46 हजार 753 वोट मिले।
विज्ञापन


'जनता ने बीजेपी को नकारा...'
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारशहर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा की जीत पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, राज्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है। साल 2023 में राजस्थान में कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा को जीत की बधाई दी और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, यह जीत कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह सुशासन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्पष्ट संदेश है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

गहलोत ने लिखा, जनता का यह स्पष्ट संदेश है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। राजस्थान में विगत चार सालों में हुए नौ उपचुनावों में कांग्रेस ने सात सीट पर जीत दर्ज की है। बीजेपी महज एक सीट जीत सकी है। इनमें भी बीजेपी की एक सीट पर जमानत जप्त हो गई और एक सीट पर तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया, सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा जी की 26,852 मतों से जीत के लिए सभी मतदाताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार और बधाई। उन्होंने ट्वीट किया, पिछले चुनाव से चार साल बाद भी जीत का अंतर बढ़ा है, जिससे साफ है कि जनता का कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार के विकास में विश्वास कायम है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा को जीत की बधाई दी और कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा, करुणा और सहानुभूति की संस्कृति एक राजनीतिक परंपरा बन गई है। दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के परिवार से लोगों की हमदर्दी थी। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने यह उपचुनाव सहानुभूति की लहर पर जीता है। लेकिन आरएलपी जैसी छोटी पार्टी वोटों का एक बड़ा हिस्सा ले रही है, यह आत्मनिरीक्षण का विषय है। हम आम चुनाव में इस हार का बदला सूद के साथ लेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें