फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में बरपा हंगामा, मंत्री और वीसी के साथ छात्रों ने ये किया

Fri, 14 Jul 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मंत्री की गाड़ी रोकते हुए स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम को लेकर उपजे विवाद में आज उच्च शिक्षा मंत्री को स्टूडेंट्स के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान कॉलेज संचालक ने कुलपति से भी धक्का-मुक्की की। 
विज्ञापन


जोधपुर संभाग के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के 55वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंची उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को आज छात्रों के भारी विरोध का सामना करना पडा। 

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने मंत्री का घेराव किया और काले झण्डे दिखाए। जमकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद जेएनवीयू के कुलपति डॉ. आरपी सिंह के साथ भी लव-कुश महाविद्यालय के संचालक खरताराम ने धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट पहले जारी किया और फिर वेबसाइट से हटाया

मंत्री की गाड़ी को रोकने के बाद छात्रों ने नारेबाजी की - फोटो : अमर उजाला
छात्रों का कहना है कि जेएनवीयू ने बीए अंतिम वर्ष परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया था, लेकिन दो दिन बाद ही बाडमेर के दूदू धोरीमन्ना स्थित लव-कुश महाविद्यालय के छात्रों का परिणाम साइट से हटा दिया। वि​श्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि उसने इस कॉलेज का परिणाम जारी नहीं किया है। 

छात्रों के समर्थन में एनएसयूआई के छात्र भी आ गए और उन्होंने भी जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने जेएनवीयू की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी मंत्री को खरी खोटी सुनाई। हंगामा लगातार बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा सम्हाला और प्रदर्शन कर रहे करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया।

उधर, जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने भी मंत्री से मुलाकात कर एमबीएम की मान्यता निरस्त करने का विरोध दर्ज करवाया और अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें