फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केला, आम, जामुन को पीछे छोड़ टमाटर ने ठोकी 'सेंचुरी', सेब को दे रहा है टक्कर

Fri, 14 Jul 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
tomato
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज ने टमाटर के भावों को भी आसमान तक पहुंचा दिया है। बरसात के बाद से ही टमाटर की कीमत का ग्राफ ऊपर चढ़ रहा है। एक तो टमाटर की कम आवक ऊपर से बरसात की मार, ऐसे में टमाटर आम आदमी की जद से बाहर ही हो गया है। कुछ दिन पहले तक पचास रुपए किलो मिलने वाला टमाटर अब 'सेंचुरी' पार हो गया है।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार टमाटर की स्थानीय आवक बारिश के कारण बंद हो गई है। ऐसे में नासिक, बैंगलुरु आदि इलाकों से टमाटर की आवक शुरू हुई है। इस आवक में टमाटर के  भाव के साथ ही ट्रांसपोर्टेशन भी जुड़ने लगा है। ऊपर से दलालों की गड़बड़ी से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

राजस्थान में टमाटर के 100 से 110 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। यही नहीं, जयपुर के जो पॉश एरिए हैं, वहां सब्जी वाले 120 रुपए तक की दर से मांग कर रहे हैं। महिलाएं सब्जी वालों से भाव पूछकर चौंक रही हैं और भाव बढ़ने का कारण पूछ रही हैं, तो सब्जी वाले कह रहे हैं कि मंडी से ही महंगे आ रहे हैं, तो हम क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोच-समझकर इस्तेमाल करने के दिन आ गए...

डेमो पिक - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
किसानों के अनुसार राजस्थान में बरसातों में खेतों में जब पानी भर जाता है, तो टमाटर की पौध गल जाती है। ऐसे में उसे उखाड़कर फेंकने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। पौध में लगे टमाटर भी पानी लगने से खराब हो जाते हैं।

हालत यह है कि टमाटर के बाद कई फलों से भी ज्यादा हो गए हैं। भाव में टमाटर सेब को टक्कर दे रहा है। सेब 120 रुपए किलो, केला 30 रुपए किलो, दशहरी आम 60 रुपए और जामुन 50 रुपए किलो हैं। वहीं टमाटर के भाव 120 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं।

साथ ही मानसून की सक्रियता भी सब्जियों की आवक व दामों पर असर डाल रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी टमाटर के दाम आम लोगों को परेशान कर सकते हैं। फिलहाल सोच समझकर टमाटर का इस्तेमाल करने के अलावा कोई चारा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें