फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Forecast: अब तेज बारिश के आसार कम, आज इन जिलों में बरस सकते हैं बदरा, पारा 40 के पार

Fri, 09 Sep 2022 09:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में कुछ जगहों पर मानसून के अंतिम चरण में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक्टिव मानसून का दौर लगभग खत्म हो चला है। 15 सितंबर तक मानसून की वापसी नमी के स्तर में गिरावट के साथ शुरू होगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अब तेज बारिश की संभावना न के बराबर है। दक्षिण पश्चिम मानसून फिर से सक्रिय हुआ है, जिसके चलते कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया, मानसून के अंतिम दौर में राज्य के किसी भी हिस्से में तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, हल्की बारिश कुछ जिलों में हो सकती है।

विज्ञापन


बताते चलें कि कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जगहों को छोड़कर गुरुवार (8 सितंबर) को अधिकांश जगहों पर बारिश नहीं हुई, जिसके चलते पारा ऊपर चढ़ा। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी लोगों को सुबह गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहा, जिससे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जयपुर में गुरुवार को नमी का स्तर, जो मानसून के समय में लगभग 90 से 95 फीसदी था। ये शहर में घटकर 65 फीसदी रह गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में कुछ स्थानों पर मानसून के अंतिम चरण में हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक्टिव मानसून का दौर लगभग खत्म हो चुका है। 15 सितंबर तक मानसून की वापसी नमी के स्तर में गिरावट के साथ शुरू होगी।
विज्ञापन


इन जिलों में आज बारिश के आसार
अगले 24 घंटे में राजस्थान के कोटा, उदयपुर, बारां और झालावाड़ जिलों में कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कुल मिलाकर मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, जोधपुर संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें