फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आतंक का पर्याय बना कोड़िया गैंग का मुख्य सरगना गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Fri, 21 Jan 2022 02:02 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन
पूर्वा राजस्थान में आतंक के पर्याय बने कोडिया गैंग के मुख्य सरगना और पांच हजार का इनामी बदमाश लाल कोडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  इनामी बदमाश के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरादम किए गए हैं। फायरिंग कर दहशत फैलाने व जानलेवा हमला के आधा दर्जन संगीन प्रकरणों में इनामी बदमाश  कोडिया फरार था।
विज्ञापन


करौली एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि श्रीमहावीरजी थाना अंतर्गत कोडिया गांव में दो गैंग सक्रिय है। जिनमें से एक गैंग का सरगना भुरू उर्फ भूर सिंह मीणा है। जिसकी गैंग के सक्रिय सदस्य उसके दोनों भाई राजेश मीणा व राजकुमार मीणा तथा चचेरा भाई अजय उर्फ हनी मीणा है। इस गैंग को थाना महावीरजी पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरी गैंग लाला कोडिया गैंग है जिसका मुख्य सरगना लाला उर्फ कमलकिशोर मीणा है तथा गैंग के सक्रिय सदस्य पप्पू उर्फ पी एल मीणा, ओम प्रकाश उर्फ ओपी मीणा व हिस्ट्रीशीटर मुकेश मीणा गावंडी के रहने वाले हैं। 

 एसपी ने बताया कि 10 जनवरी की रात के समय थाना सदर हिंडौन क्षेत्र के गांव कोटरा ढहर में लाला कोडिया व उसके साथियों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। सोशल मीडिया पर गैंगवार होने की सूचना मिलने पर घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई। उसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। जिसके बाद लाल कोडिया और उसके दो साथी पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें