फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : जूते के फीते बांधने के बहाने लड़कियों के बनाता था वीडियो, 200 से ज्यादा क्लिप मोबाइल से बरामद

Fri, 20 Aug 2021 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के सीकर में अजीब सिरफिरा पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी सुरेश कुमार मोबाइल से लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। पुलिस ने उसके मोबाइल के साथ कम्प्यूटर व लैपटॉप भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जूते के फीते बांधने के बहाने लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाले शातिर सुरेश यादव के मोबाइल से 200 से ज्यादा वीडियो मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने सुरेश के घर जाकर उसका लैपटॉप और कम्प्यूटर भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेश यादव लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था, उसे सोमवार को आमेर महल में लड़कियों का वीडियो बनाते वक्त कॉस्टेबल प्रेमलता ने पकड़ा था। 

विज्ञापन


दो बच्चों का पिता है आरोपी
अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपी सुरेश यादव सीकर के गांव गोपालपुरा, श्रीमाधोपुर का रहने वाला है व दो बच्चों का पिता भी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुंदर व छोटी उम्र की लड़कियों को टारगेट करता था और जयपुर आकर ही वीडियो बनाता था। उनके पास जाकर जूत के फीते बांधने के बहाने बैठ जाता था और मोबाइल का वीडियो ऑन करके उनके पैरों के पास रख देता था। आरोपी ने पूछताछ में बातया कि उसने जयपुर के जलमहल, हवामहल, आमेर महल, अलबर्ट हॉल व लगभग सभी मॉलों में इस तरह के वीडियो बनाए हैं। 

वीडियो बनाने की वजह की पुलिस कर रही जांच 
सुरेश इन वीडियो को सिर्फ अपनी मौज-मस्ती के लिए बनाता था या फिर किसी पोर्न साइट को यह वीडियो बेचता था। इसकी जांच में पुलिस जुटी है। फिलहाल, पुलिस सुरेश के पास से जब्त किए गए मोबाइल, लैपटॉप व कम्प्यूटर की जांच कर रही है। सुरेश ने बताया कि उसने इस तरह की वीडियो माउंट आबू में गुजरात से आए लड़कों से बनाना सीखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें