फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

Sun, 07 Jan 2018 09:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : self
विज्ञापन
राजस्थान में उपचुनाव की चौसर बिछ चुकी है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान में लोकसभा की अजमेर और अलवर तथा विधानसभा की मांडलगढ़ सीट पर 29 जनवरी को उप चुनाव होने है। कांग्रेस ने अलवर से डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। अजमेर लोकसभा क्षेत्र और मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर आज लगा दी। पार्टी ने अजमेर से पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा पर दांव खेलने का फैसला किया है जबकि मांडलगढ़ से  विवेक धाकड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए दावा किया कि तीनों सीटों पर कांग्रेस ये चुनाव जीतेगी।  
विज्ञापन

अब यह रहेगी स्थिति

प्रतीकात्मक तस्वीर
अजमेर में लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। यहां से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा से होगा। 

इसी तरह अलवर लोकसभा सीट पर दोनों ही पार्टियों ने यादव प्रत्याशियों पर दांव खेला है। यहां पर भाजपा ने श्रम मंत्री डॉ. जसवंत यादव को टिकट दिया है तो कांग्रेस यहां डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। 

मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा ने राजपूत कार्ड खेलते हुए शक्तिसिंह हाड़ा को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके सामने वीरेंद्र धाकड़ को टिकट देने का निर्णय किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें