फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कैबिनेट में फेरबदल जल्द, सीएम गहलोत ने पूछा- क्या तबादले के लिए पैसा देना पड़ता है? शिक्षकों ने कहा- हां, फिर हुआ ये

Tue, 16 Nov 2021 06:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक नेता राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द होगा। इस बीच शिक्षकों के सम्मान समारोह में एक रोचक घटना हो गई। सीएम गहलोत ने शिक्षकों से पूछ लिया कि क्या उन्हें तबादले के लिए पैसा देना पड़ता है? इस पर शिक्षकों ने हां कह दिया तो सीएम चौंक गए। 

विज्ञापन


गहलोत ने पिछले हफ्ते गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर लंबे समय से लंबित मांग पर चर्चा की थी। सीएम अशोक गहलोत ने सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ समारोह को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि कैबिनेट में फेरबदल जल्द होगा। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थक नेता राज्य मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। 

कांग्रेस विधायकों के अलावा गहलोत सरकार का समर्थन करने वाले निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में शामिल होने विधायकों को भी कैबिनेट फेरबदल से उम्मीदें हैं। गहलोत मंत्रिमंडल में अभी मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं। अधिकतम 30 मंत्री हो सकते हैं। राज्य विधानसभा में विधायकों की संख्या 200 है। 
विज्ञापन


शिक्षकों के जवाब से असहज हुए गहलोत
जयपुर में आयोजित एक शिक्षक सम्मान समारोह में सीएम गहलोत उस वक्त अवाक रह गए, जब उन्होंने मौजूद शिक्षकों से पूछ लिया कि क्या उन्हें अपना तबादला कराने के लिए पैसा देना पड़ता है? शिक्षकों ने तुरंत हां, कह  दिया। इससे थोड़े असहज हुए गहलोत ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षकों को स्थानांतरण के लिए पैसा देना पड़ता है। तबादलों को लेकर एक नीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


देखें वीडियो-
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें