फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मोहर्रम पर निकले ताजियों को मिले पुरस्कार, इन्होंने पाया पहला स्थान

Mon, 02 Oct 2017 02:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ताजिया के जुलूस में उमड़े अकीदतमंद। - फोटो : File photo
विज्ञापन
मोहर्रम पर राजधानी जयपुर में विभिन्न स्थानों से ताजिये निकाले गए। शांति समिति, जयपुर ने पुरस्कारों की घोषणा की। 
विज्ञापन


इस अवसर पर जयपुर शांति समिति के निर्णय के अनुसार, मोहल्ला तवायफान, गुलजार, मस्जिद, सुभाष काॅलोनी शास्त्रीनगर, इमाम चौक, बास बदनपुरा, मोहल्ला हांडीपुरा, मोहल्ला सीर की गरान, पचरंग पट्टी बास बदनपुरा, नला नीलगरान रामगंज बाजार, बाबू का टीबा बड़वाली मस्जिद सीर की गरान के ताजियों को प्रथम स्थान दिया गया। 

वहीं, ढोल ताशे में मोहल्ला पटेतान, बड़ोदिया बस्ती रेल्वे स्टेशन, हथरोई बावड़ी रेल्वे स्टेशन, खरादियों की मस्जिद, श्रीजी की मोरी त्रिपोलिया बाजार प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार मोहल्ला खुमेरान, भट्टाबस्ती आरके होटल, चीनी की बुर्ज उपरवाला खुर्रा, मोहल्ला कायम खानीयान, बगरू वालों का रास्ता, मोहल्ला कुरेशीयान चांदपोल, मोहल्ला सिलावटान, हमीद नगर मोहल्ला कुरेशीयान पांचबत्ती, मोहल्ला शेखान, मोहल्ला जालूपुरा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निर्णायक मंडल ने पुरस्कारों के लिए चुना

जुलूस - फोटो : अमर उजाला
जबकि ढोल ताशे में पानों का दरीबा, हसनपुरा ए बन्जारों का मोहल्ला, फतह नगर काॅलोनी हसनपुरा सी, पंचायती मस्जिद रेगरों की कोठी, बलाई बस्ती नाहरी का नाका दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर जगन्नाथ शाह का रास्ता, मोहल्ला चितेवालान, बाबू का टीबा कबाड़ियों की मस्जिद, आदर्शनगर नूरानी मस्जिद भौमियां छतरी, मक्का मस्जिद बंधा बस्ती शास्त्रीनगर, चीनी की बुर्ज निचला खुर्रा, मोहल्ला कुरेशीयान मोती डूंगरी के ताजिए तीसरे स्थान पर रहे एवं ढोल ताशे में तीसरे स्थान पर मदिना मस्जिद यजदानी नाहरी का नाका चौक, हसनपुरा राईयान बस्ती, चाबुक सवारान, ईदगाह वन विहार रहे।

जानकारी के अनुसार इस निर्णायक मण्डल में शांति समिति के सदस्य सरदार सतवंत सिंह, रामबाबू अग्रवाल, प्रभाती लाल बैरवा, कमला पारीक, मोइनुद्दीन नारू, जाकिर हुसैन उर्फ चमन भाई, बाबा रियाजुद्दीन, मुनव्वर खान, मुजाहिद हुसैन व सुभाष लोहिया शामिल थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें