फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, खड़े होकर घंटों करना पड़ रहा फ्लाइट का इंतजार

Mon, 19 Sep 2022 12:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट का संचालन अडानी समूह संभाल रहा है। अब एयरपोर्ट के अंदर अधिक से अधिक शॉपिंग आउटलेट और खाने-पीने के रेस्टोरेंट खोलने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में यहां बैठने वाली कुर्सियों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर खाने-पीने और शॉपिंग की सुविधा बढ़ी है लेकिन यात्रियों को बैठने की सीट नहीं मिल रही है। यात्री खड़े होकर फ्लाइट का इंतजार करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिछले 11 महीने में जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने कॉमर्शियलाइजेशन पर फोकस किया है। जयपुर एयरपोर्ट का संचालन अडानी समूह संभाल रहा है। अब एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। यहां अधिक से अधिक रेस्टोरेंट और शॉपिंग के लिए शोरूम खोले जा रहे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों के लिए जगह कम पड़ने लगी हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट प्रशासन ने ग्राउंड फ्लोर पर यात्रियों की सिटिंग व्यवस्था में बदलाव किया है। यहां यात्रियों की कुर्सियों को हटा दिया गया है। इस वजह से यात्रियों को अब फ्लाइट पकड़ने के लिए खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।


वहीं एयरपोर्ट के फर्स्ट फ्लोर पर यात्रियों के लिए सीआईपी लाउंज बनाया गया है लेकिन इसमें हर किसी को प्रवेश नहीं मिलता। इसमें यात्रियों से 1500 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक फीस ली जाती है। बैंकों के कार्ड से केवल प्राइमस लाउंज नामक रेस्टोरेंट में ही बैठने को जगह मिलती है। एयरपोर्ट प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक अभी यहां एक दर्जन दुकानें और खोली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें