फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक अंक लाने पर आरक्षित वर्ग की महिलाएं सामान्य पदों पर नियुक्ति की हकदार

Fri, 25 Aug 2017 07:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने कांस्टेबल भर्ती-2013 के मामले में कहा है कि आरक्षित वर्ग की महिलाएं यदि सामान्य वर्ग से अधिक अंक लाती हैं तो उन्हें सामान्य वर्ग के पदों के विरुद्ध नियुक्ति का हक है। न्यायाधीश वीएस सिराधना की एकलपीठ ने यह आदेश सुनीता जाट व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि टोंक जिले में 2013 में कांस्टेबल भर्ती निकाली गई। जिसमें तीस फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए। भर्ती में कुछ महिला अभ्यर्थियों की ओर से सामान्य वर्ग से अधिक अंक लाने के बावजूद उन्हें आरक्षित वर्ग में ही रखा गया। जिसके चलते याचिकाकर्ता चयन से वंचित हो गए। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आदेश दिए हैं कि आरक्षित वर्ग की महिलाएं अधिक अंक लाने पर सामान्य वर्ग के पदों पर नियुक्ति की हकदार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें