मकर संक्रांति का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पतंगबाजी का शौक परवान चढ़ने लगा है। इसमें खास तौर पर जयपुर में लोग सुबह और शाम के वक्त पतंगबाजी का लुत्फ लेने लगे हैं। पतंगबाजी का आनंद खूब लें, लेकिन ध्यान रखें कि चार घंटों के दौरान पतंगबाजी पर रोक लगा दी गई है।
राजस्थान के जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिन के चार घंटों में पतंगबाजी करने पर रोक लगा दी है। इस दौरान धारदार मांजे से पक्षियों और लोगों के घायल होने की आशंका बनी रहती है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे के बीच पतंगबाजी करने पर रोक रहेगी। इन चार घंटों पर रोक लगाने से पक्षियों को कम से कम नुकसान हो सकेगा।
दरअसल पक्षियों के उड़ान भरने का समय सुबह और शाम के इन चार घंटों में ज्यादा रहता है। सुबह से समय पक्षियों के उड़ने और शाम के दो घंटों के समय घोंसले की तरफ लौटने का समय होता है। ऐसे में इस दौरान पतंगबाजी पर रोक लगाई गई है।