चंद रुपयों का लालच और लापरवाही मुम्बई के कमला मिल्स कंपाउड हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत का कारण बन गया। बॉलीवुड संगीतकार शंकर महादेवन के बेटे के मोजोस रेस्तरां और वन अबव पब में बृहस्पतिवार रात्रि को लगी आग में राजस्थान की रहने वाली दो बेटियां भी अपने नौ दोस्तों के साथ जल गई।
राजस्थान के सांचौर की रहने वाली खुशबू और किंजल की इस हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद सांचौर कस्बे में शोक की लहर है। दोनों की ही शादी मुम्बई में कुछ वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों करीबी दोस्त थी।