जयपुर के सांगानेर में शराब दुकान से लाखों रुपये की शराब चोरी हो गई। शराब ठेकेदार ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शराब चोरी का केस दर्ज करवाया है। चोरी की गई शराब की कीमत 17 लाख रुपये बताई गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शराब ठेकेदार बाबुलाल चौधरी ने शराब चोरी करने का मुकदमा सांगानेर थाने में दर्ज कराया है। ठेकेदार ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 17 दिसंबर को सेल्स मैन रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। जब सुबह सेल्समैन दुकान पर आया तो उसको पीछे के दोनों गेट टूटे हुए मिले। स्टॉक चेक करने पर पता चला कि लाखों रुपये का माल गायब मिला।
बदमाशों ने गल्ले में रखे साढे 15 हजार रुपए भी पार कर दिए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब दुकान के आसपास सीसीटीवी चेक किया लेकिन बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।