फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Gangrape Case: चार साल से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे तीन परिचित, पति को बताने की देते थे धमकी

Fri, 23 Sep 2022 02:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयपुर में ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीनों दुष्कर्मी पीड़ित महिला के परिचित हैं। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन परिचितों ने महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। सांगानेर सदर थाने में पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


एसीपी चाकसू केके अवस्थी ने बताया, सांगोनर सदर निवासी 27 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में तीनों परिचितों के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

आरोप है कि सितंबर 2017 में पहले आरोपी ने घर में अकेला पाकर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद दुष्कर्म के बारे में पति को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर पीड़िता से लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है, दूसरे और तीसरे परिचितों ने भी उसे ब्लैकमेल लिया। ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पिछले चार साल से ब्लैकमेलिंग का शिकार हो रही है। तीनों आरोपी अलग-अलग समय ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करते रहे। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें