फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: क्या सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के सीएम?, ये है कांग्रेस हाईकमान का संदेश

Fri, 23 Sep 2022 12:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजनीति में सवालों का दौर गरमाता जा रहा है कि यदि प्रदेश के वर्तमान सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बन जाते हैं तो राजस्थान के सीएम की कुर्सी पर कौन होगा। फिलहाल, सूत्र के जवाब में सचिन पायलट का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
सचिन पायलट और राहुल गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या सचिन पायलट का वह इंतजार खत्म हो गया है, जिसका वह पिछले विधानसभा चुनाव से ही इंतजार कर रहे थे। क्या अब उनके सब्र की घड़ियां बीत गई हैं और फल मिलने ही वाला है? इन सवालों का स्पष्ट जवाब अगले कुछ दिनों में मिल जाएगा। फिलहाल, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट को हाईकमान से संदेश मिल चुका है। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजस्थान की कुर्सी पायलट को मिल सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और फिर कोच्चि में राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्हें संकेत दे दिया गया है कि उनकी बारी आ चुकी है। सचिन पायलट आज फिर सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।

इससे पहले शुक्रवार को कोच्चि में राहुल गांधी ने गहलोत के सामने लकीर खींचते हुए साफ कर दिया कि कांग्रेस की कमान मिलने पर उन्हें राजस्थान की कुर्सी खाली करनी होगी। गहलोत दोनों पदों पर काबिज रहने की मंशा जाहिर कर चुके थे, लेकिन राहुल की ओर से एक व्यक्ति एक पद का संकल्प याद दिलाए जाने के बाद उन्होंने भी मान लिया है कि दोनों पदों पर काम कठिन होगा। राष्ट्रीय भूमिका के साथ न्याय के लिए उन्हें सीएम का पद छोड़ना होगा।
विज्ञापन


गहलोत ने भले ही यह मान लिया है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह सीएम का पद छोड़ देंगे। लेकिन उनके बाद यह कुर्सी किसे मिलेगी, इस पर वह चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है, गहलोत पायलट के नाम पर सहमत नहीं हैं, जिन पर वह बीजेपी के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाते आ रहे हैं। 

गहलोत बीते दो साल पहले हुई उस घटना को लेकर पायलट को अब तक माफ नहीं कर पाए हैं, जिसने उनकी सरकार को संकट में ला दिया था। बताया जा रहा है कि पायलट अपने बाद सीपी जोशी को कुर्सी सौंपना चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें