फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सेल्फी लेना पड़ा भारी, नाव पलटने से दो दोस्त डूबे, नाविक और अन्य ने तैरकर बचाई जान

Sun, 04 Sep 2022 02:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दो दोस्त जयपुर के नेवटा बांध घूमने गए थे। इसी दौरान दोनों बीच पानी में सेल्फी लेने लगे। जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाविक और उसका साथी तैरकर बाहर आ गया लेकिन दोनों दोस्त डूब गए।
विज्ञापन
एक युवक को ढूंढने में लगी एसडीआरएफ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सेज थाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। नेवटा बांध में शनिवार शाम सेल्फी लेने के दौरान नाव पलटने से चार युवक पानी में डूब गए। हादसे में दो दोस्त डूब गए। वहीं दो लोग तैरकर बाहर निकल कर आ गए।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिविल डिफेंस टीम ने शनिवार देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दोनों डूबे युवकों में से एक युवक का शव निकाल लिया गया है। दूसरे का सर्च ऑपरेशन जारी है। रामनगर सोडाला निवासी गौरव जसोरिया अपने दोस्त सक्षम तांबी के साथ नेवटा बांध घूमने गया था। सभी दोस्त एक नाव से घूमने निकले। नाविक के साथ एक स्थानीय युवक सुरेश गुर्जर भी नाव में सवार था। इस दौरान पानी के बीच गौरव और सक्षम सेल्फी लेने लगे। जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और चारो युवक पानी में जा गिरे।  


इस दौरान नाविक और गौरव पानी में तैर कर बाहर आ गए लेकिन सक्षम और सुरेश डूब गए। पानी से निकलने के बाद दोनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन शाम होने से शव को नहीं खोजा जा सका। रविवार सुबह सुरेश का शव बरामद किया गया। वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें