फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: किशनगढ़ में चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

Mon, 19 Dec 2022 02:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। 
विज्ञापन
चलती ट्रेलर में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के मार्बल सिटी किशनगढ़ के जयपुर रोड हाइवे पर एक चलते ट्रेलर में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक और खलासी समय रहते ट्रेलर से कूद गए। जिससे उनकी जान बच गई। 

विज्ञापन

जयपुर रोड हाइवे NH 8 पर बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र में सीमेंट से भरे एक ट्रेलर में आग लग गई। चालक को ट्रेलर की केबिन में धुंआ उठता दिखा। ऐसे में समय रहते चालक और खलासी ट्रेलर से कूद गए। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने क्रेन से ट्रेलर को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।


जानकारी के अनुसार पाली से सीमेंट के कट्टे भरकर ट्रेलर आरजे 09 जीडी 1498 जयपुर की तरफ जा रहा था। बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल के सामने चालक को केबिन में धुंआ उठता दिखा चालक और खलासी ट्रेलर में धुएं का कारण ढूंढ रहे थे, इतने में केबिन में आग लग गई। चालक और खलासी तुरंत नीचे कूद गए। ट्रेलर में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें