फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी सभा में जमीन पर बैठे डिप्टी मेयर, फिर हुआ हंगामा

Fri, 01 Dec 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जमीन पर बैठे डिप्टी मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की साधारण सभा चल रही थी। इस दौरान जब डिप्टी मेयर को मेयर के पास सीट पर बिठाया गया। इस पर जमकर हंगामा हो गया तो वे वे जमीन पर बैठ गए। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर नगर निगम का है। अजमेर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आज हंगामेदार रही। दरअसल, साधारण सभा में मेयर के पास ही डिप्टी मेयर सांखला को बैठाया गया था। सांखला वहां बैठकर अपनी अपनी बात रख रहे थे तो कांग्रेसी पार्षदों ने इसका विरोध जताया। 

इस पर सांखला अपनी सीट से उठे और जमीन पर बैठकर अपनी बात रखने लगे। उन्होंने कहा कि वे जनप्रतिनिधि है और उनकी बात को कोई दबा नहीं सकता है। वह कहीं भी बैठकर अपनी बात कहेंगे। कांग्रेस के पार्षद ने उनकी बात को दबाने के लिए यह तरीका अपनाया, लेकिन वे तो सड़क पर बैठकर भी जनता के हितों की बात ही रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांखला के जमीन पर बैठते ही भाजपाई पार्षद उग्र हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और सांखला को जमीन से उठने की बात कही। सांखला ने कहा कि जब कांग्रेस के पार्षद चाह रहे हैं तो वे जमीन पर बैठकर ही अपनी बात सदन में रखेंगे। सांखला की बात खत्म होने के बाद मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने इसकी प्रशंसा की और वापस उन्हें अपने पास की कुर्सी पर बैठाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें