फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की जान पर भारी पड़ा छज्जा, एक की हालत गंभीर

Sun, 27 Aug 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चों को शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झुंझुनू जिले के बुहाना कस्बे के पाबू धाम मंदिर के पास रविवार को मकान का छज्जा गिरने से तीन मासूम दब गए। हादसे में दो बच्चो की मौत हो गई है और एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुहाना कस्बे में पाबू धाम मंदिर के पास एक मकान के बाहर तीन बच्चे खेल रहे थे। अचानक उन पर छज्जा आकर गिर गया। इससे तीनों बच्चे उसके नीचे दब गये। छज्जा गिरने की और बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग और पड़ौसी दौड़े तो तीनों को पत्थरों के नीचे निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान सात वर्षीय ललित व 10 वर्षीय हितेश ने दम तोड़ दिया। वहीं एक चार वर्षीय मंशू को गंभीर हालत होने पर झुंझुनूं रैफर किया गया है। हादसे के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें