मालगाड़ी से सेना के चार बम चोरी
झांसी। महाराष्ट्र के पुलगांव से पठानकोट जा रही मिलेट्री स्पेशल मालगाड़ी के एक वैगन से रविवार की सुबह झांसी रेलवे स्टेशन पर ताला टूटा मिला। जांच करने पर उसमें से एक पेटी गायब मिली, जिसमें चार बम रखे हुए थे। इस मामले की रिपोर्ट सेना के जवान धर्मपाल ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई है।