फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में रिश्वत लेते पकड़े गए गुजरात के तीन पुलिसकर्मी

Tue, 11 Apr 2017 05:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
acb trap - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की विशेष अनुसंधान ईकाई ने तस्करी के एक मुकदमे में मुल्जिम बनाने की धमकी देकर मंगलवार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गुजरात से आए एक हैडकांस्टेबल और दो कांस्टेबलों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनसे रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एसीबी में आईजी प्रथम सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हैडकांस्टेबल मफूमा घेमर सिंह, कांस्टेबल जगदीश भाई व जयेश कुमार है। ये तीनों गुजरात के बनास कांठा जिले में थाना पांथावाड़ा में पदस्थापित है। एसीबी के उपाधीक्षक नील कमल मीणा के नेतृत्व में टीम ने तीनों पुलिसकर्मियों को जवाहर सर्किल के पास टर्मिनल रोड पर महालक्ष्मी रेस्टोरेंट के पास परिवादी सुनील कुमार से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। 

आरोपियों के खिलाफ जयपुर निवासी सुनील कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपनी  कार किसी व्यक्ति को बेची थी। इसके बाद यह कार गुजरात में तस्करी के एक मामले में पकड़ी गई थी। लेकिन इस कार के कागजात परिवादी सुनील के नाम से थे। ऐसे में आरोपी पुलिसकर्मियों ने सुनील से संपर्क किया और उसे केस में नामजद कर फंसाने की धमकी देते हुए केस से बचाने की एवज में 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इसके बाद 40 हजार रुपए में सौदा किया। तीनों पुलिसकर्मी जयपुर आ गए। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने ट्रेप रचा और 20 हजार रुपए देकर सुनील को आरोपियों के पास जवाहर सर्किल भेजा। जहां एसीबी की विशेष टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें