फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को परेशान करने की शिकायत देना पड़ा भारी, मिल रही धमकियां

Wed, 02 Aug 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वह उनकी बेटी को आए दिन फब्तियां कसकर परेशान करता था। ऐसे में थकहारकर उन्होंने थाने में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने मनचले युवक को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन अब आरोपित युवक के परिजन शिकायत करने वालों को धमका रहे हैं।
विज्ञापन



मामला कोटा के मोड़क थाना इलाके का है। दरअसल, यहां रहने वाली 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी को सिकंदर नाम का लड़का परेशान करता था और किशोरी पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत थाने में करने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया।

युवक ने जबरदस्ती किशोरी को एक मोबाइल भी दिया था, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके बाद नाराज सिकंदर के परिजन मुकदमा वापस लेने के लिए किशोरी के परिवार को धमका रहे हैं और ऐसा नही करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में आज यह पीड़ित परिवार आईजी कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें