जैसा हर पिता चाहता है, ठीक वैसे ही एक गरीब पिता ने अपनी बेटी की मनचाही जगह शादी की। लेकिन पंचों को पिता का एेसा करना अखर गया। पिता को सबक सिखाने के लिए पंचों ने ऐसा फरमान जारी किया और जुर्माना लगाया, जो परिवार के लिए कहर बनकर टूट रहा है।
दरअसल अपनी पुत्री की शादी किसी अन्य स्थान पर करने से नाराज पंचों और समाज के लोगों ने एक परिवार का हुक्का पानी बंद करने के साथ ढाई लाख का जुर्माना लगा दिया। जुर्माना अदा नहीं किए जाने पर समाज से भी बहिष्कृत कर दिया।
अब समाज से किए गए इस बहिष्कार के विरोध में पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 19 लोगों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है।