फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री एरिया में पकड़ा गया तस्कर, 25 किलो गांजा बरामद

Wed, 19 Jul 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
फैक्ट्री एरिया में पकड़ा गया तस्कर - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र एरिया में गांजे की अवैध तरीके से सप्लाई करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 25 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। यह गांजे की बोरियां एक आॅटोरिक्शा में रखी थी। जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


कार्रवाई जयपुर की झोटवाड़ा थाना पुलिस ने आज की है। डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जगदेव दास (46) जिला वैशाली, बिहार का रहने वाला है। यहां हसनपुरा में किराए के मकान में रहता है। आज सुबह करीब 11 बजे झोटवाड़ा थाना पुलिस को झोटवाड़ा फैक्ट्री एरिया में एक ऑटोरिक्शा में बैठे व्यक्ति के द्वारा अवैध तरीके से गांजा सप्लाई होने की जानकारी मिली। इस पर एसीपी आस मोहम्मद और थानाप्रभारी गुरुभूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान शर्मा सरिया चौराहा, औद्योगिक क्षेत्र से आरोपी जगदेव दास को पुलिस ने दबोच लिया।

एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक यह गांजा उड़ीसा व हरियाणा से लाकर जयपुर में सप्लाई करना बताया है। सामने आया कि वह पिछले तीन सालों से यह काम कर रहा है। आरोपी जगदेव सिंह यहां चाय के ढाबों व औद्योगिक क्षेत्र में गांजे की आॅटोरिक्शा से सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें