फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर हाइवे पर वसूली, असली पुलिस को गच्चा दे भागे

Tue, 10 Oct 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
राजमार्ग - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर देर रात नेशनल हाइवे पर भारी वाहनों के चालकों से वसूली करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। लेकिन यह गैंग असली पुलिस को भी गच्चा देकर भागने में कामयाब हो गई। करीब बीस किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस को गैंग की सिर्फ बोलेरो ही हाथ लगी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कल हरमाड़ा थानाप्रभारी लाखन खटाना को नेशनल हाइवे 8 पर बिलौंची पेट्रोल पम्प के पास फर्जी परिवहन अधिकारी द्वारा भारी वाहनों के चालान काटने की सूचना मिली।

तब परिवहन विभाग, जयपुर के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह भाटी के सहयोग से फर्जी परिवहन अधिकारी को मौके पर ट्रक चालकों को फर्जी रसीद देकर अवैध वसूली करते हुये पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन इसकी भनक फर्जी परिवहन अधिकारी और उसके साथियों को लग गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस ने 20 किलोमीटर तक पीछा किया,यूं खा गई मात

राजमार्ग - फोटो : File photo
वे बावर्दी पुलिस जाब्ता देखकर अपनी बोलेरो स्टार्ट कर भाग निकले। जिसका पुलिस टीम ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया। फर्जी परिवहन अधिकारी व उसके साथ पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर गैंग अपनी बोलेरो को बाण्डी नदी में झाड़ियों व कूंचों के बीच छोड़कर अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पु​लिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो को जब्त कर फर्जी परिवहन अधिकारी की पहचान कर ली है। अब उसकी और गैंग के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। 

पिछले कुछ समय से लगातार एनएच 8 पर फर्जी परिवहन अधिकारी द्वारा फर्जी चालान रसीद काटने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस उपायुक्त गुप्ता ने क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को नेशनल हाइवे नंबर 8 पर गश्त बढ़ाकर फर्जी परिवहन अधिकारी गैंग पर निगरानी रखकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें