फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर युवती से दुष्कर्म

Thu, 06 Jul 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वह बीती रात घर में सो रही थी। अचानक एक युवक घर में घुसा और चाकू दिखाकर उसे चुप रहने को कहा। इसके बाद धरा—धमकाकर वह युवती को खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दिल दहलाने वाली यह घटना कोटा के बारां रोड स्थित बोरखंडी गांव की है। यहां बीती देर रात एक युवक द्वारा चाकू की नोंक पर युवती को धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आज सुबह रोते हुए युवती बोरखेड़ा थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल के मुताबिक बोरखंडी गांव के ही युवक कालू ने देर रात के वक्त युवती को चाकू की नोंक पर धमकाया और उसे जबरदस्ती पास के ही एक खेत पर ले गया। यहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बोरखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें