फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ घर में अकेली थी मां, दरिंदों ने घुसकर लूट ली आबरू

Thu, 06 Jul 2017 02:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में एक महिला के साथ घर में बच्चों के सामने रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक महिला से सामूहिक बलात्कार किया गया। जिसमें दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गजुवाका पुलिस थाने में मंगलवार रात को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घटना सोमवार की शाम उस समय हुई जब महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। शिकायत के अनुसार एक नाबालिग सहित चार लोग महिला के घर में घुस गए थे। इन लोगों में से दो ने महिला के बच्चों के सामने उससे बलात्कार किया। उन्होंने मामले के बारे में किसी को बताने पर इसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राजू ने कहा, ‘हमने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें