प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में दवा लेने आई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने चाकू की नोंक पर उसे जान से मारने की धमकी देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में दवा लेने आई महिला को एक युवक विश्वास में लेकर धर्मशाला में साथ ले गया। उसे पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें युवक ने नशीला पदार्थ मिला रखा था। इसके बाद युवक महिला को अस्पताल के सामने स्थित धर्मशाला में ले गया और वहां पर उसके साथ चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।
महिला ने अशोक नगर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।