फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे मां! दो साल की मासूम के साथ किया ये घिनौना काम, रोते-बिलखते मिली

Thu, 21 Sep 2017 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नवरात्रि के दौरान हर कोई घर में देवी का पूजन करता है और माना जाता है कि कन्या देवी का रूप ही है। इसके बावजूद समाज का ऐसा चेहरा भी सामने आया है जहां दो साल की मासूम के साथ घिनौना काम करने की घटना ने शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन


मामला अजमेर के किशनगढ़ का है। किशनगढ़ के वृताधिकारी मोटाराम बेनीवाल ने बताया कि आज सुबह गांधीनगर थाना क्षेत्र के गगनदीप सिनेमा के पास एक दो साल की मासूम बच्ची को नागौर निवासी बाबूलाल जांगिड़ बहला-फुसलाकर ले गया। उसने सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया।

इसके बाद जैसे ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

ऐसे आया पकड़ में

child rape
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आए लोगों ने बाबूलाल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मासूम को यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद किशनगढ़ के लोगों में खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। हालांकि, पुलिस ने लोगों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें