मासूम बच्चों के घर में टॉयलेट और शौच करने से गुस्साया एक पिता हैवान बन गया। उसने अपने बेरहमी से पिटाई कर जुल्म ढहाए। इंतहा यहां पार हो गई कि उसने एक बच्चे की गर्दन में फंदा बनाकर उसे लटका दिया।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग हरकत में आ गया। आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मामले को गंभीरता से लेकर प्रसंज्ञान लिया। साथ ही, पुलिस उच्चाधिकारियों को मामले में जेजे एक्ट के तहत बेरहम पिता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
तब पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला है राजस्थान के राजसमन्द जिले के देवगढ़ तहसील का। यहां के एक गांव में रहने वाले चैनसिंह के चार बेटियां और एक बेटा है। ये चारों महज दो से पांच साल की उम्र के है। घर में गंदगी करने से नाराज चैन सिंह ने अपने दो बच्चों को डराने के लिए उन्हें रस्सी से बांधकर लकड़ी से बेरहमी से पिटाई की।
करीब डेढ़ मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
rajsamand
- फोटो : Demo pic
बताया जा रहा है कि उस वक्त वहां मौजूद चैनसिंह के छोटे भाई ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। करीब डेढ़ मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मामले राजसमन्द के एएसपी मनीष त्रिपाठी से बात कर तत्काल पीड़ित बच्चों का मेडिकल करवाने और पिता की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वहीं, जिला बाल कल्याण समिति राजसमन्द की अध्यक्ष भावना पालीवाल अपनी टीम के साथ बच्चों की काउंसलिंग करने देवगढ़ पहुंची।
लेकिन चैनसिंह की पत्नी ने इस घटना को सामान्य पारिवारिक मामला बताकर मुकदमा दर्ज करवाने से इंकार कर दिया। तब बाल कल्याण समिति द्वारा जेजे एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया गया। तब देवगढ़ थाना पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही घर से भाग निकले आरोपी चैनसिंह को गिरफ्तार कर लिया।