फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में गूंजी राजस्थान पुलिस सेन्ट्रल बैण्ड की धुन, गोल्ड मैडल जीता

Mon, 22 May 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
अखिल भारतीय पुलिस बैण्ड प्रतियोगिता 2017 - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लोर में आयोजित 18वीं अखिल भारतीय पुलिस बैण्ड प्रतियोगिता 2017 में राजस्थान पुलिस के सेन्ट्रल बैण्ड ने देशभर में धुन गूंजा दी।
विज्ञापन


दरअसल, 15 मई से 19 मई के बीच चली प्रतियोगिता में 17 राज्यों तथा 07 केन्द्रीय पुलिस संगठनों की टीमों की कड़ी प्रतिस्पर्द्धा हुई थी। जिसमें शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान पुलिस के सेन्ट्रल बैण्ड ने ब्रॉस बैण्ड प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। साथ ही, इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी आयोजकों ने राजस्थान पुलिस सेन्ट्रल बैण्ड की टीम को प्रदर्शन के लिए आमन्त्रित किया। राजस्थान के बैंड की शानदार प्रस्तुति ने देशभर से आए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत राजनीतिज्ञों व आमजन को मन्त्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने इस प्रदर्शन की सराहना की।

राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक राजीव दासोत ने इस टीम को नई दिल्ली से ख्यातनाम बैण्ड प्रशिक्षक रिटायर्ड मेजर नासिर हुसैन से अनवरत सघन प्रशिक्षण दिलवाया। जिसके परिणामस्वरुप टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी मनोज भट्ट व एडीजी राजीव दासोत ने टीम के मैनेजर जितेन्द्र कुमार, कम्पनी कमाण्डर व टीम कप्तान नरेन्द्र सिंह से मुलाकात कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। पिछले वर्ष आयोजित इस प्रतियोगिता में इस टीम को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें