फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़े बोरे में हो रही थी हलचल, खोला तो देखकर रह गए दंग

Fri, 05 Jan 2018 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
महिला को बोरे में बंद कर फेंका - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सड़क पर पड़े बोरे में हलचल देखकर राहगीर रुक गए। हिम्मत कर उसे खोला और फिर जो नजर आया उसे देखकर लोग दंग रह गए। 
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के धौलपुर जिले राजाखेड़ा बाइपास पर आज एक बोरा पड़ा हुआ था। इसमें हलचल हो रही थी, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे लोग ठहर गए। बोरा खोला तो उसमें एक महिला को देखकर लोग दंग रह गए। बोरे में बंद इस महिला के हाथ-पांव बंधे हुए थे। चिल्ला नहीं सके, इसके लिए उसका मुंह भी बांध रखा था। महिला जिंदा थी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मनियां और राजाखेड़ा थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी इस महिला को तड़पा-तड़पा कर मारने के लिए इस बोरे में बंद कर यहां डाल गए। लेकिन राहगीरों की वजह से महिला की जान बच गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें