बांदा जिले के कुरारा कोतवाली के चंदूपुर गांव के मजरा गंगवा का डेरा निवासी एक युवक बिना शादी के ससुराल में रुक जाने पर लड़की पक्ष से विवाद हो गया। इसके चलते उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिस पर पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने की थाने में तहरीर दी है।
गंगवा डेरा निवासी शिवसिंह पुत्र बीरबल थाने में दी तहरीर में बताया कि जलाला गांव के शिवगुलाम की पुत्री के साथ शादी तय हुई है। शादी आगामी 28 फरवरी को तय है। पीड़ित शिवसिंह ने बताया कि वह सूरत में रहकर मजदूरी करता है। बीते 31 दिसंबर को वह सूरत से लौटकर जलाला गांव पहुंच गया। उसके दूसरे दिन लड़की के मामा के यहां लल्ली का डेरा गया और वहां से लौटकर वापस बुधवार को आया।
जहां लड़की के पिता शिवगुलाम, मामा मलखान, बीर सिंह, बीर पाल उसको खेतों की तरफ ले गए और किसी बात को लेकर उसको जमकर मारापीटा। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला। पीड़ित युवक ने चारो लोगों के खिलाफ अकारण मारपीट करने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।