इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक दुकान में लूटपाट के इरादे से आए चार युवकों को लोगों ने धर दबोचा और फिर उनकी जमकर धुनाई कर दी।
मामला अलवर का है। आज सुबह यहां गायत्री मंदिर रोड स्थित महावर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चार युवक आए और लूटपाट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार आ गए। इसके बाद लोगों ने मिलकर उनकी जमकर धुनाई कर दी।
इसके बाद इन चारों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि इन युवकों ने दुकान घुस कर नकदी छीनी और फिर तोड़फोड़ की। दुकानदार लक्ष्मण सैनी का कहना है कि घटना के वक्त उसका बेटा दुकान पर बैठा था। चारों युवक मोटरसाइकिल पर आए और गल्ले से नकदी निकालने लगे। बेटे ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।